ईद-ए-मिलाद की छुट्टी की तारीख बदले सरकार : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

feature-top

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने राज्य सरकार से ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी की तारीख बदलने की मांग की है।

सरकार ने पहले 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को अवकाश घोषित किया था, जबकि उर्दू कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष ईद-ए-मिलाद 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को है।

इसको लेकर डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर छुट्टी की तारीख 5 सितंबर निर्धारित करने का आग्रह किया है।


feature-top