अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे

feature-top

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुरुवार को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे और राज्य में हुई तबाही और राहत कार्यों का जायजा लेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे में उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहेंगे, जहाँ दोनों नेता राहत कार्यों का जायजा लेंगे और प्रभावित परिवारों से मिलेंगे।

आप की एक विज्ञप्ति के अनुसार, सांसद संजय सिंह भी आज बाढ़ पीड़ितों से बातचीत करने पंजाब में होंगे। पार्टी द्वारा ज़रूरतमंदों के लिए राहत सामग्री से भरा एक और ट्रक भेजा जा रहा है।


feature-top