महाराष्ट्र के ओबीसी नेता अदालत जाएंगे

feature-top

 महाराष्ट्र में एनसीपी नेता और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल सहित प्रमुख अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेताओं ने कहा है कि वे हैदराबाद राजपत्र के आधार पर पात्र मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने वाले सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के खिलाफ अदालत का रुख करेंगे। भुजबल ने कैबिनेट बैठक का बहिष्कार किया, हालाँकि इससे पहले उन्होंने पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लिया था और पत्रकारों से बात करते हुए अपनी ही सरकार की कड़ी आलोचना करी।


feature-top