वामपंथी उग्रवाद प्रभाग (LWE) की अहम बैठक कल

feature-top

वामपंथी उग्रवाद प्रभाग (LWE) की महत्वपूर्ण बैठक कल नया रायपुर स्थित मेफेयर रिसॉर्ट में आयोजित होगी।

इस बैठक में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी तथा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) शामिल होंगे।

बैठक में आईबी, एनआईए के निदेशक और कई राज्यों के गृह विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

नक्सलवाद के खिलाफ आगामी रणनीति और उसके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।


feature-top