बंगाल विधानसभा में BJP और TMC विधायक के बीच हाथापाई

feature-top

पश्चिम बंगाल विधानसभा में उस वक्त जबरदस्त हंगामा हुआ, जब बीजेपी और टीएमसी विधायक आपस में भिड़ गए। मामला अल्पसंख्यकों से जुड़े एक बिल पर चर्चा के दौरान शुरू हुआ।

हंगामे की वजह से विधानसभा स्पीकर को मार्शल बुलाने पड़े। इस दौरान बीजेपी के चीफ व्हिप शंकर घोष को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

उनके अलावा बीजेपी की एक अन्य विधायक अग्निमित्रा पाल को भी सस्पेंड कर दिया गया। हंगामे के बीच शंकर घोष की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।


feature-top