भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

feature-top

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। वाराणसी के कैंट थाने के प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अदालत के आदेश पर बुधवार को यह मामला दर्ज किया गया है।

वाराणसी के व्यवसायी विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने मीडिया को बताया कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉस' में निवेश के नाम पर उनके मुवक्किल के साथ धोखाधड़ी हुई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में विशाल की मुलाकात मुंबई में फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय से हुई थी, जिसके बाद फिल्म बनाने के सिलसिले में उनकी कई लोगों से मुलाकात हुई।


feature-top