सुप्रीम कोर्ट ने बाढ़ को लेकर चार राज्यों को भेजा नोटिस

feature-top

भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राजधानी दिल्ली समेत मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। इसी बीच, बारिश और बाढ़ को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की।

कोर्ट ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की सरकारों को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश ने अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ की स्थिति देखी है।

अदालत ने चारों राज्यों को तीन हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।


feature-top