- Home
- टॉप न्यूज़
- केंद्र और मणिपुर सरकार का केजेडसी से समझौता
केंद्र और मणिपुर सरकार का केजेडसी से समझौता
04 Sep 2025
, by: Prakash
केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और कुकी-जो काउंसिल (KZC) के बीच एक नया समझौता हुआ। इस समझौते के तहत सभी पक्षों ने राज्य की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखते हुए नेशनल हाईवे-2 को खोलने पर सहमति जताई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और KZC के प्रतिनिधिमंडल के बीच पिछले कुछ दिनों में कई दौर की बैठकें हुईं। इन बैठकों के बाद समझौते का खाका तय किया गया।
समझौते में तीनों पक्षों ने यह भी माना कि मणिपुर में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए केंद्र, राज्य और KZC ने भरोसेमंद संवाद की प्रक्रिया को आगे जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
