- Home
- टॉप न्यूज़
- 16000 NHM संविदा कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
16000 NHM संविदा कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, लगभग 16 हजार कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा सौंपा है।
हड़ताल के शुरुआती चरण में सरकार ने वार्ता की पहल करते हुए कर्मचारियों की 10 में से 5 मांगों को स्वीकार कर लिया था। हालांकि शेष मांगों पर सहमति न बनने से गतिरोध बना रहा। इसी बीच आंदोलन समाप्त न होने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।
बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। सरकार की इस कार्रवाई के बाद आंदोलन और उग्र हो गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
