यूक्रेन युद्ध का समाधान केवल संवाद और कूटनीति से संभव : भारत

feature-top

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत ने स्पष्ट कहा कि यूक्रेन में निर्दोष नागरिकों की हत्या किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा “भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर लगातार चिंतित है।

निर्दोष लोगों की जान जाना अस्वीकार्य है और किसी भी प्रकार का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकल सकता। यूक्रेन संघर्ष का अंत सभी के हित में है।

 उन्होंने आगे कहा कि भारत ने हमेशा यह पक्ष रखा है कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति है, भले ही यह मार्ग कितना भी कठिन क्यों न हो।

हरीश ने जोर देकर कहा कि इस दिशा में सभी पक्षों की पूर्ण भागीदारी और प्रतिबद्धता ही स्थायी शांति सुनिश्चित कर सकती है।


feature-top