धोखाधड़ी मामले में बढ़ीं शिल्पा और राज कुंद्रा की मुश्किलें

feature-top

मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी कर रही है।

यह लुक आउट सर्कुलर इसलिये जारी किया जा रहा है क्योंकि यह दंपति अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करते रहते है।

शिल्पा शेट्टी और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक कारोबारी से लोन कम निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था।


feature-top