छत्तीसगढ़ : रामगढ़ पर्वत मामले में बीजेपी ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

feature-top

रामगढ़ पर्वत को लेकर अन्य राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न प्रकार के भ्रम फैलाने के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने इस विषय की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने पहल की है।

 प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जानकारी दी कि इस संबंध में पार्टी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

यह समिति संबंधित स्थल का दौरा कर वहाँ की वास्तविक स्थिति और तथ्यों का अध्ययन करेगी। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी रिपोर्ट सात दिनों के भीतर प्रदेश नेतृत्व को सौंपें।


feature-top