छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने CM को लिखा पत्र

feature-top

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बगीचा-जशपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। इस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बैज ने कहा कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही घायलों के लिए निःशुल्क और बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में पत्थलगांव हादसे के पीड़ितों को भी कांग्रेस सरकार ने 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि दी थी।


feature-top