गुजरात : हाइड्रो पावर प्लांट में नदी का पानी घुसने से 5 कर्मचारियों के डूबने की आशंका

feature-top

गुजरात के महिसागर जिले के लुनावाड़ा कस्बे के पास एक पनबिजली संयंत्र परिसर में नदी का पानी घुसने से पाँच श्रमिकों के डूबने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि माही नदी का पानी संयंत्र परिसर में घुस गया और पाँच श्रमिकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जबकि अधिकारियों ने तुरंत कई एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया था।


feature-top