मुंबई धमाकों की धमकी देने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

feature-top

मुंबई में बम धमाकों की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अश्विन कुमार सुप्रा (50) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और फिलहाल नोएडा में रह रहा था।

आरोपी ने मुंबई में धमाका करने की धमकी दी थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जाँच के दौरान नोएडा में दबिश देकर उसे पकड़ा।

आरोपी के पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया गया है।


feature-top