प्रधानमंत्री मोदी UNGA के 80वें सत्र में नहीं होंगे शामिल

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र की हाई-लेवल जनरल डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे।

बीते कल जारी संशोधित अस्थायी सूची के अनुसार, भारत की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 27 सितंबर को विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे।

पहली सूची में यह उल्लेख था कि प्रधानमंत्री मोदी 26 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा, जबकि हाई-लेवल जनरल डिबेट 23 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।


feature-top