छत्तीसगढ़ : NHM व मितानिन हड़ताल पर PCC अध्यक्ष का सरकार पर निशाना

feature-top

प्रदेश में एनएचएम कर्मचारियों और मितानिनों की हड़ताल को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश को हड़ताल का गढ़ बना दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले मोदी गारंटी के नाम पर एनएचएम और मितानिन कर्मियों से वादे किए थे, लेकिन अब उन्हीं वादों से मुकरकर जनता और कर्मचारियों से झूठ बोला जा रहा है।

बैज ने आगे कहा कि साय सरकार हड़ताल को दबाने के लिए बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस एनएचएम और मितानिन कर्मियों की जायज मांगों के समर्थन में उनके साथ खड़ी है।


feature-top