AIADMK में बड़ा बदलाव, विधायक सेंगोट्टैयन सभी पदों से हटाए गए

feature-top

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) महासचिव ई.के. पलानीस्वामी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक के.ए. सेंगोट्टैयन को सभी पार्टी पदों से हटा दिया। सेंगोट्टैयन एरोड सब-अर्बन जिले के संगठन सचिव और जिला सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से इन पदों से मुक्त किया जाता है।

दिलचस्प बात यह रही कि सेंगोट्टैयन ने इस फैसले पर नाराजगी जताने के बजाय खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी के हित में है और वे इसे सहर्ष स्वीकार करते हैं।


feature-top