ब्रिटिश टीम ने किया तिहाड़ जेल का दौरा

feature-top

भारत सरकार द्वारा आर्थिक अपराधियों और भगोड़ों को वापस लाने की कोशिशों को नई गति मिली है। इसी कड़ी में ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) की एक उच्चस्तरीय टीम ने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल का दौरा किया।

इस दौरे का उद्देश्य विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे हाई-प्रोफाइल भगोड़ों के प्रत्यर्पण को आसान बनाना और ब्रिटिश अदालतों को यह भरोसा दिलाना था कि भारत में प्रत्यर्पित आरोपियों को तिहाड़ जेल में सुरक्षित और मानवीय माहौल दिया जाएगा।

CPS की टीम ने तिहाड़ जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद कैदियों से बातचीत भी की।


feature-top