भारतीय स्टेट बैंक की डिजिटल सेवाएं रहेंगी बंद

feature-top

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए अहम सूचना जारी की है। बैंक ने बताया कि इस सप्ताह उनकी तमाम डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

 इसमें इंटरनेट बैंकिंग, रिटेल, मर्चेंट, योनो लाइट, सीआईएनबी, योनो बिजनेस वेब, योनो मोबाइल ऐप और योनो सेवाएं शामिल हैं।

बैंक के अनुसार, यह सेवाएं 7 सितंबर 2025 को रात 1:20 बजे से 2:20 बजे तक यानी लगभग एक घंटे के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। यह बंदी सिस्टम मेंटेनेंस के चलते की जाएगी।


feature-top