अबूझमाड़ मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

feature-top

अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। मारी गई नक्सली की पहचान सोढ़ी विमला के रूप में हुई है, जो प्लाटून नंबर 16 की पीपीसी सचिव थी। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

घटना स्थल पर सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने 303 रायफल, बीजीएल लांचर, 315 बोर रायफल, बीजीएल सेल, जिलेटिन स्टिक, रेडियो समेत अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की है।


feature-top