जगदलपुर में सीआरपीएफ डीजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

feature-top

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह  जगदलपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रदेश के डीजीपी अरुण देव गौतम और फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान हुई हाई लेवल स्ट्रेटेजिक बैठक में सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बस्तर में शांति बहाली के प्रयासों को और मजबूत करने, नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की रणनीति तैयार करने तथा सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों और प्रशासन के बीच तालमेल बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।


feature-top