28 सितंबर को मुंबई में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक

feature-top

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 28 सितंबर को मुंबई में आयोजित होगी। बैठक के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष और आईपीएल अध्यक्ष सहित कई अहम पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद से बीसीसीआई अध्यक्ष का पद खाली है।

वहीं, आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल का छह साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वे अनिवार्य कूलिंग पीरियड में जा सकते हैं।


feature-top