कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, एक युवक गिरफ्तार

feature-top

जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी की टीम ने नकली नोटों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 रुपये के 15 नकली नोट बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नकली नोटों को बाजार में खपाने की फिराक में था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में 500 रुपये के 15 नकली नोट मिले। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ओडिशा में सक्रिय नकली नोट नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। बरामद नोटों को पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।


feature-top