रायपुर : आतंकी फंडिंग पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

feature-top

आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजू खान की करीब 6.34 लाख रुपए की संपत्ति को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अस्थायी रूप से अटैच किया है।

यह मामला प्रतिबंधित संगठनों स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) और इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) से जुड़ा है। ईडी के अनुसार, रायपुर के खमतराई थाने में दर्ज एफआईआर में पाकिस्तान के एक शख्स “खालिद” के इशारों पर भारत में कुछ बैंक खातों के जरिए आतंकियों तक फंडिंग किए जाने का खुलासा हुआ था।

जांच में पाया गया कि खालिद के कहने पर धीरज साव ने कई बैंक खातों का इस्तेमाल कर रकम को जुबैर हुसैन, आयशा बानो और राजू खान तक पहुंचाया। जांच में यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क में रायपुर के राजू खान की अहम भूमिका थी। उसके बैंक खाते में 48.82 लाख रुपए नकद जमा हुए थे।

इसमें से उसने 42.47 लाख रुपए सिमी और आईएम से जुड़े लोगों तक पहुंचाए, जबकि करीब 13% यानी 6.34 लाख रुपए कमीशन के रूप में अपने पास रख लिए। ईडी ने इस मामले में अब तक कुल 9.15 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति अटैच की है। एजेंसी आगे भी नेटवर्क से जुड़े अन्य खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है।


feature-top