- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में जिला खनिज निधि (डीएमएफ) घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने बीते बुधवार राज्यभर में 28 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 4 करोड़ रुपये नकद, 10 किलोग्राम चांदी के जेवर, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।
जांच में खुलासा हुआ है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के डीएमएफटी फंड से लगभग 350 करोड़ रुपये का उपयोग छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड (बीज निगम) के माध्यम से किया गया था। बीज निगम ने ठेकेदारों और विक्रेताओं को कृषि उपकरण, मिनी दाल मिल और बीज की आपूर्ति के लिए काम आवंटित किए थे।
ईडी का आरोप है कि अनुबंध राशि का 60% तक कमीशन और रिश्वत के रूप में वसूला गया, जिसे बिचौलियों के जरिए सरकारी अधिकारियों और उनके सहयोगियों तक पहुंचाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
