बस्तर में आयी बाढ़ को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष का सीएम को पत्र

feature-top

बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में बस्तर क्षेत्र के लिए विशेष बाढ़ राहत पैकेज जारी करने की मांग रखी है। बैज ने कहा कि बस्तर संभाग राज्य की अर्थव्यवस्था को हर साल 1500 करोड़ से अधिक का योगदान देता है, लेकिन आज वहां के लोग बाढ़ जैसी गंभीर आपदा का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने सरकार से पीड़ितों को शीघ्र राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराने की अपील की है।


feature-top