राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक कहने वाले भाजपा कार्यकर्ता को ईडी ने तलब किया

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता को तलब किया है, जिसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर दावा किया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं।

कर्नाटक निवासी एस. विग्नेश शिशिर को 9 सितंबर को ईडी के समक्ष पेश होने और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के अनुसार मामले से संबंधित सभी साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।


feature-top