- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : ट्रेन से चोरी हुई पिस्टल और कारतूस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर : ट्रेन से चोरी हुई पिस्टल और कारतूस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ट्रेन से चोरी हुए हथियारों का जीआरपी बिलासपुर ने महज़ 48 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दो पिस्टल, 24 कारतूस और मैगजीन बरामद किए हैं। घटना 4 सितंबर की है। आईटीबीपी के सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ओझा हटिया से दुर्ग की यात्रा पर थे।
उनके पिट्ठू बैग में दो 9 एमएम ऑटो पिस्टल, 24 कारतूस और चार खाली मैगजीन रखे हुए थे। इसी दौरान ट्रेन से बैग चोरी हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी बिलासपुर ने तुरंत अपराध दर्ज कर विशेष टीम बनाई।
थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में चली कार्रवाई में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दोनों पिस्टल, 24 कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की गईं।
जीआरपी की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल हथियारों की बरामदगी सुनिश्चित की, बल्कि रेलवे सुरक्षा को लेकर बढ़ रही चिंताओं को भी कम किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
