रायपुर AIIMS से फरार कैदी ट्रेन से गिरफ्तार

feature-top

हत्या के मामले में सेंट्रल जेल रायपुर में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते, जो उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में भर्ती था बीते शाम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

फरारी की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और तत्काल संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीमें शामिल थीं।

संयुक्त अभियान के दौरान कैदी करण पोर्ते को गोंदिया में ट्रेन से दबोच लिया गया। पुलिस अब उससे फरारी की पूरी जानकारी जुटा रही है।


feature-top