आरंग में टूटी महानदी मुख्य नहर, खेतों की ओर बहा पानी

feature-top

आरंग क्षेत्र में महानदी मुख्य नहर टूट जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रीवा और कुकरा गांव के बीच नहर में करीब 15 से 20 फीट चौड़ा गैप बन गया है, जिससे तेज बहाव में पानी निकल रहा है।

पानी के बहाव को रोकने के लिए ग्रामीणों ने बबूल और छिन के पेड़ डालकर अस्थायी व्यवस्था बनाने की कोशिश की, लेकिन पानी लगातार खेतों की ओर फैल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते नहर की मरम्मत नहीं करने के कारण यह स्थिति बनी है। घटना ने जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है।


feature-top