TMC नेता अब्दुर रहीम बख्शी की विवादित टिप्पणी

feature-top

तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ महीने पहले बांकुड़ा के ओंदा से भाजपा विधायक को तृणमूल नेताओं ने हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी थी।

अब मालदा जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ने भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक और विधायक को सभा में तेजाब डालने की धमकी दी है। बीते शाम आयोजित एक सभा में बख्शी ने यह विवादित टिप्पणी की।

सभा तृणमूल कांग्रेस की ओर से उन राज्यों में आयोजित की गई थी, जहां “बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों पर अत्याचार” का विरोध किया जा रहा था।


feature-top