यू एस टेनिस महिला चैंपियन - सबालेंका
संजय दुबे
2025 में खेले जाने वाले आखिरी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा का महिला खिताब बेलारूस की खिलाड़ी सबालेंका ने लगातार दूसरी बार जीत लिया। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका के सामने थी। उनको सीधे सेट में सबालेंका ने एनिसिमोव को 6- 3,7- 6,से हरा दिया।
सबालेंका का केरियर में ये चौथा खिताब है। सेरेना विलियम के बाद फिलहाल ऐसी कोई महिला खिलाड़ी नहीं है जिसने चारों ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया, फ्रेंच, विंबलडन और अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता हो। सबालेंका भी केवल ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ग्रैंड स्लैम स्पर्धा ही जीता है ।
2023,2024 में ऑस्ट्रेलिया और 2024,2025 में अमेरिकी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा जीती है। इस साल फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंची थी। विंबलडन में 2021,2023, और 2025में सेमीफाइनल तक ही अपनी चुनौती बना सकी है। अमेरिका ग्रैंड स्लैम स्पर्धा जीतने के बाद सबालेंका के पास चार महीने का समय रहेगा जिसमें उनके पास ऑस्ट्रेलिया ओपन में दावेदारी रखना होगा।
सबालेंका प्रतिभावान खिलाड़ी तो है ही वे एक अच्छी एरोबिक परफॉर्मर भी है, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी जबदस्त है। इसके अलावा वे गुस्से में भी जल्दी आ जाती है। उनमें महिला का भी गुण है।अपनी भावनाओं पर उन्हें काबू रखने में कठिनाई होती है। बहरहाल वे इस जीत के साथ विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनी हुई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
