सीएम रेखा गुप्ता की समीक्षा बैठक में पति की मौजूदगी पर AAP ने कसा तंज

feature-top

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जारी सभी कार्यों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और तय समय सीमा के भीतर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

बैठक की तस्वीरें सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा कीं। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री के साथ उनके पति मनीष गुप्ता भी नजर आए।

इसी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े करते हुए तंज कसा है। AAP का कहना है कि ‘‘दिल्ली में तो मानो फुलेरा पंचायत की सरकार चल रही है।’’


feature-top