रायपुर : 23 नि:शुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा सम्पन्न

feature-top

सामाजिक सरोकार के अंतर्गत रायपुर लेडीज़ सर्किल 90 एवं राउंड टेबल 169 द्वारा संयुक्त रूप से नेत्र शल्य चिकित्सा परियोजना का आयोजन किया गया।

इस परियोजना के अंतर्गत श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल में 23 नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए। इस अवसर पर संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।

नेत्र शल्य चिकित्सा से लाभान्वित मरीजों ने उजाले की नई किरण पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार की जनहितकारी गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी।


feature-top