जीपीएम : दुष्कर्म के मामले में आरोपी फरार; पुलिसकर्मी निलंबित

feature-top

दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने के चलते की गई।

जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म का आरोपी गुलशन मांझी पेंड्रारोड न्यायालय में पेशी के दौरान फरार हो गया था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुरजन राम भगत ने आरोपी को कोर्ट लेकर गए आरक्षक वीरेंद्र गर्ग और जगत ध्रुव को निलंबित करने का आदेश जारी किया।


feature-top