बिहार : तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

पटना के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल के जरिए गुरुद्वारा प्रबंधन को धमकी भेजी। इसमें लिखा था कि गुरु लंगर कक्षों में आईईडी लगे हुए हैं। जल्द ही विस्फोट होने वाला है।

इस सूचना के बाद गुरुद्वारे में हड़कंप मच गया। फौरन पटना पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची और जांच में जुट गई। टीम ने गुरुद्वारे के चप्पे-चप्पे को खंगाला लेकिन बम या कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

इसके बाद पटना पुलिस टीम हाई अलर्ट पर है।


feature-top