प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा करी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति का जायजा लिया और आपदा प्रभावित मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कांगड़ा पहुँचे।धानमंत्री का स्वागत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया।

विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और अन्य भाजपा विधायक भी गग्गल हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद मौजूदा स्थिति पर एक प्रस्तुति देखी और उन्हें इसके बारे में जानकारी दी गई।


feature-top