- Home
- टॉप न्यूज़
- पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और हैप्पी सिब्बल द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और हैप्पी सिब्बल द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा और हैप्पी सिब्बल ने मानवीय पहल करते हुए एक ट्रक राहत सामग्री रवाना की।
यह राहत सामग्री में तालपत्री ,मच्छर दानी , अनाज , शामिल हैं। श्री जुनेजा और सिब्बल ने बताया कि यह सहायता पंजाब के उन क्षेत्रों में भेजी जा रही है जो वर्तमान में बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हैं और जहां ज़रूरतमंदों को त्वरित राहत की आवश्यकता है।
इस अवसर पर श्री जुनेजा ने कहा, “देश के किसी भी कोने में यदि कोई आपदा आती है, तो हम सबका कर्तव्य बनता है कि एकजुट होकर मदद करें। यह हमारी सामाजिक और मानवीय ज़िम्मेदारी है।
राहत सामग्री रवाना करने के दौरान अनेक सामाजिक कार्यकर्ता जैसे तिरलोचन चावला , इंद्रजीत सिंह , परगट सैनी , कुलदीप सब्बरवाल , अशोक ख़ुभचंदानी , मनजीत आहूजा , कबीर सिब्बल , हरजीत जुनेजा , करण जुनेजा , पप्पू दमाखेड़ा व स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। श्री जुनेजा और सिब्बल ने आगे भी इस प्रकार की सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया और सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी इस नेक कार्य में योगदान दें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
