नक्सल संगठन में बदलाव, देवजी बना महासचिव

feature-top

आंध्रप्रदेश के कुख्यात नक्सली बसवाराजू के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन ने थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी को नया महासचिव नियुक्त किया है। देवजी पर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित है।

वह बस्तर में 131 से ज्यादा जवानों की हत्या में शामिल रहा है और ताड़मेटला व रानीबोदली जैसे बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। इसी के साथ नक्सल संगठन ने पीएलजीए बटालियन कमांडर माड़वी हिड़मा को बस्तर की जिम्मेदारी सौंपी है।

हिड़मा को दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव बनाया गया है। माड़वी हिड़मा वर्ष 1996 से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ है और कई बड़ी घटनाओं में उसकी सक्रिय भूमिका रही है।


feature-top