प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए सहायता की घोषणा करी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये की तत्काल राहत की घोषणा करी। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की भी घोषणा करी।

उन्होंने पहले प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर कांगड़ा में एक बैठक कर राहत एवं पुनर्वास उपायों की समीक्षा के साथ-साथ नुकसान का आकलन भी किया।


feature-top