धमतरी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

feature-top

जिले के ग्राम अछोटा में भाजपा संगठन के भीतर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गांव के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर सामूहिक इस्तीफे के लिए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच ने दीनदयाल उपाध्याय योजना के नाम पर शासकीय जमीन बेच दी। तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर करीब 15 लाख रुपये गबन किए और तालाबों से मुरुम निकालकर अवैध बिक्री की।

शिकायत के बाद हुई जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि भी हुई, लेकिन दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नाराज कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं था। ऐसे में उन्होंने गेट पर ही सामूहिक इस्तीफा पत्र चिपकाया और वापस लौट गए।


feature-top