भारत पर नरम हुए ट्रंप, मोदी को बताया महान प्रधानमंत्री

feature-top

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत को लेकर रुख बदलता नज़र आ रहा है। लगातार आलोचना करने के बाद अब ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें "महान प्रधानमंत्री और अपना मित्र" कहा।

साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत-अमेरिका संबंध विशेष और मजबूत बने हुए हैं। ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा "भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।"


feature-top