राजनादगांव : नवागांव तिहरे हत्याकांड मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

feature-top

जिले के नवागांव में आपसी विवाद के चलते तीन व्यक्तियों की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने चिखली चौकी प्रभारी अरुण नामदेव और एएसआई इब्राहिम खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसी के साथ पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 12 थाना प्रभारियों (टीआई) और उपनिरीक्षकों (एसआई) का तबादला भी किया गया है।

पुलिस का कहना है कि अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।


feature-top
feature-top