छत्तीसगढ़ : शनिवार को सुबह की पाली में संचालित होंगे स्कूल

feature-top

स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को केवल सुबह की पाली में ही स्कूल संचालित करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले डीपीआई ने विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अब अंतिम निर्णय लेते हुए आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, एक पाली वाले स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

वहीं, दो पाली वाले स्कूलों में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाएं दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक, जबकि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।


feature-top