सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी

feature-top

सिंगापुर जाने वाले एअर इंडिया के एक विमान में सवार 200 से ज़्यादा यात्रियों को देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि लगभग दो घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।

विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम खराब था। लगभग दो घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद, सभी यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि चालक दल ने 200 से ज़्यादा यात्रियों को विमान से उतारने के फैसले का कोई खास कारण नहीं बताया।


feature-top