सुप्रीम कोर्ट ने भारत-पाक मैच वाली याचिका खारिज की

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

याचिकाकर्ताओं ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले का हवाला देते हुए कहा था कि इस मैच का आयोजन राष्ट्रीय गरिमा के विपरीत है और इससे शहीदों के परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।

अदालत ने इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए स्पष्ट कहा कि यह केवल एक क्रिकेट मैच है।

इसलिए इसे रद्द करने का कोई आधार नहीं बनता। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।


feature-top