E20 मिश्रण पेट्रोल पर फैलाई जा रही भ्रांतियाँ राजनीतिक साजिश : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

feature-top

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 मिश्रण पेट्रोल को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ एक पेड कैंपेन चलाया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करना था।

गडकरी ने स्पष्ट किया कि E20 मिश्रण प्रदूषण कम करने, जीवाश्म ईंधन के आयात को घटाने और किसानों को आर्थिक लाभ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के वार्षिक सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा— “मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर गलतफहमियाँ फैलाने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई यह है कि इथेनॉल मिश्रण से देश और किसानों दोनों का हित जुड़ा हुआ है।”


feature-top