पटना : RJD नेता की गोली मारकर हत्या

feature-top

पटना के चित्रगुप्त नगर में राजद नेता राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उन्हें मुन्ना चक गली में गोलियों से भून डाला।

घायल राजकुमार को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


feature-top