श्रीनगर में आप सांसद संजय सिंह को किया गया नजरबंद,

feature-top

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में श्रीनगर पहुंचे आप सांसद संजय सिंह को प्रशासन ने सरकारी गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया।

इस घटनाक्रम के बाद जम्मू-कश्मीर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। संजय सिंह ने कहा, “तानाशाही चरम पर है। मैं इस समय श्रीनगर में हूं। लोकतंत्र में अपनी बात रखना और आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है।

 उन्होंने आगे बताया कि मेहराज मलिक की कथित अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना प्रस्तावित था, लेकिन गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।

संजय सिंह का आरोप है कि उन्हें, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री इमरान हुसैन और अन्य साथियों को गेस्ट हाउस से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।


feature-top